Uttarakhand:- राज्य में दिखा बारिश का प्रकोप….. केदारनाथ यात्रा मार्ग में हुआ भारी भूस्खलन…. मची तबाही

उत्तराखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के कारण काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी भारी भूस्खलन हो गया और भूस्खलन की बेहद डरावनी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा कहीं पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है तो कहीं पर भवन मलबे के साथ बह गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग शटल पार्किंग के ऊपर से चट्टान गिरने की खबर सामने आई है। हालांकि इस दौरान जान माल का नुकसान नहीं हुआ और पहले से ही यात्रियों को सतर्क कर दिया गया था और कुछ समय के लिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा भी रोक दी गई। लोगों में इस भूस्खलन के बाद काफी डर बैठ गया है इसके अलावा गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और तेज बहाव में शिवानंद कुटीर आश्रम का गेट भी बह गया। भारी बारिश के कारण स्कूल भी बंद है जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोगों पर भी खतरा मंडरा रहा है और आज केदारनाथ में भारी भूस्खलन के बाद लोगों में एक अलग ही डर बैठ गया है।