
उत्तराखंड राज्य में 18 फरवरी से बिजली की प्रस्तावित नई दरों को लेकर आयोग जनसुनवाई करेगा। गढ़वाल मंडल में देहरादून और कर्णप्रयाग तथा कुमाऊँ मंडल में रुद्रपुर और मुनस्यारी में नई प्रस्तावित दरों को लेकर जनसुनवाई होगी इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष रख सकता है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से यह जनसुनवाई करेगा जिसके लिए बीते शुक्रवार को आयोग द्वारा विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है और कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के दो-दो शहरों में जनसुनवाई का शेड्यूल तय किया गया है। जनसुनवाई के बाद ही नई प्रस्तावित दरों पर विचार करते हुए बिजली दलों में बढ़ोतरी की जाएगी।

