Uttarakhand- सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन, जानिए सरकार की यह योजना कितने दिन के अंदर होगी लागू

उत्तराखंड राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी की बात सामने आई है खबरों के मुताबिक पता चला है कि बहुत जल्द उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Advertisements

सभी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए मुख्य सचिव एसएस संधू द्वारा सभी विभागों को यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभागों द्वारा 15 दिन के भीतर कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि राज्याधीन सेवाओं, शिक्षा संस्थानों, सार्वजनिक उद्यमों, आदि सभी संस्थाओं को 15 दिन के भीतर ही प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी करके उसका ब्यौरा कर्मिक विभाग को देना है।