Uttarakhand- टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे निजी वाहन सीज…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां निजी वाहन जो कि टैक्सी के रूप में संचालित हो रहे थे उन्हें परिवहन में विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। इनमें पांच कार व पांच दो पहिया शामिल है। आरटीओ सुशील शर्मा के अनुसार सीज किए गए सभी वाहन बला- बला और रैपीडो ऐप के माध्यम से संचालित हो रहे थे इस संबंध में कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों को नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शहर में काफी बड़ी संख्या में मोटर वाहन अधिनियम की शर्तों के विपरीत निजी वाहनों का संचालन ऑनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से यात्रियों के परिवहन में किया जा रहा है। इसके साथ ही टैक्सी पर सफेद नंबर प्लेट लगाकर निजी वाहन की तरह इसका संचालन भी किया जा रहा है। नियम के अनुसार टैक्सी में पंजीकृत वाहन पर पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए लेकिन नियमों को ताक पर रखकर निजी वाहनों का संचालन टैक्सी के रूप में किया जा रहा था। बता दें कि ये 10 वाहन सीज कर दिए गए हैं और इनका 10- 10 हजार रुपए का चलान भी किया गया तथा बुकिंग कंपनी को एक – एक लाख रुपए जुर्माने का नोटिस भेजा गया है।