
उत्तराखंड राज्य में वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी काफी जोरों- शोरों चल रही है। बता दे कि इस मामले में राज्यपाल को भी जानकारी दी गई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से बीते मंगलवार को राजभवन में नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे एवं उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा द्वारा भेंट की गई और उन्होंने सम्मेलन की तैयारी एवं प्रगति के बारे में राज्यपाल को बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल का कहना था कि यह आयोजन सशक्त उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और इससे राज्य के हर वर्ग का विकास भी तय है। बैठक में नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए विनिर्माण पर्यटन एवं आतिथ्य कल्याण एवं आयुष हेल्थ केयर, शिक्षा, ऊर्जा और रियल स्टेट क्षेत्र की पहचान की गई तथा निवेश आकर्षित करने के लिए प्रचलित नीतियों में संशोधन के साथ नई नीतियां भी निर्धारित की गई हैं। उसके अलावा उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे द्वारा बताया गया है कि निवेशक सम्मेलन के लिए विभिन्न विभागों ने 200 से अधिक निवेश योग्य परियोजनाएं तैयार की हैं एवं 6000 एकड़ से अधिक भूमि ग्राउंडिंग के लिए चिह्नित की गई है। वही तय लक्ष्य के अनुसार 2.50 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं।

