Uttarakhand – ओमिक्रोन वेरिएंट का मामला मिलते ही राज्य में नाइट कर्फ्यू की तैयारी

सरकार और शासन ओमिक्रोन वेरिएंट का मामला मिलते ही सतर्क हो गए हैं| क्योंकि जिस प्रकार राज्य में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर ओमिक्रोन ने भी राज्य में दस्तक दे दी है यह बहुत बढा़ चिंता का विषय है| इसी के चलते कल मुख्य सचिव एसएस संधु की अध्यक्षता में पुलिस व प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, जरूरत पड़ने पर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंध लगाए जाएंगे|


स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखते हुए प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए|


कल एसएस संधु की अध्यक्षता में शासन, स्वास्थ्य और पुलिस के अधिकारियों की बैठक हुई| इस दौरान उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संक्रमण से बचाव के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए| उन्होंने हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन, बेड व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए| साथ ही टेस्टिंग और डोर टू डोर सर्वे को और अधिक तेजी से बढ़ाने की बात कही| उन्होंने कहा कि हर दिन ओमिक्रोन वेरिएंट के संक्रमण संबंधी सभी पहलुओं पर विचार किया जाए|


प्रदेश में अगर ओमिक्रोन संक्रमितो के मामले में वृद्धि होती है तो हो सकता है कि नाइट कर्फ्यू का विकल्प फिर से खुल जाए| क्योंकि इस वक्त कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहिए| ओमिक्रोन के मामलों को बढ़ने से रोकना बहुत जरूरी है| इसलिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना बहुत आवश्यक है|