Uttarakhand-रजत और कांस्य पदक विजेता बने प्रेम सिंह देउपा

पूर्व सैनिक प्रेम सिंह देउपा ने उत्तराखंड की तरफ से काफी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रेम सिंह देउपा ने वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स मीट में 55 से 60 आयु वर्ग वाली ऊंची कूद में प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से रजत पदक जीता तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रेम सिंह देउपा मूल रूप से शांतिपुर जवाहरनगर रुद्रपुर के निवासी हैं उन्होंने प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 82 साथियों के साथ प्रतिभाग किया इस उम्र में भी प्रेम सिंह देउपा ने सैनिक शक्ति का प्रदर्शन किया वह 55 से 60 वर्ग की ऊंची कूद में रजत पदक तथा 100 मीटर की बाधा दौड़ में प्रतिभाग कर कांस्य पदक उत्तराखंड ले आए। उनकी इस उपलब्धि और खेल के दौरान किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासियों और खेल जगत के विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई।