Uttarakhand- राजनीति में फिर गरमाया माहौल……… जानिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने क्या कहा हरीश रावत के बारे में

उत्तराखंड। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 करीब आ रहे हैं चुनावी दल एक-दूसरे के खिलाफ जोरों शोरों से आवाज उठा रहे हैं। इसी बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरदा सीएम तो बनना चाहते हैं, मगर हार के डर से लड़ना नहीं चाहते।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हारने का रिकॉर्ड कायम कर रखा है जिस वजह से उन्हें इस बार अपने हार का अंदेशा पहले से ही हो चुका है इसलिए वह लड़ना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए हरदा द्वारा भगवान बद्री विशाल से लेकर अपनी पार्टी के दिल्ली दरबार तक प्रार्थना की जा रही है मगर वह मैदान में खुद उतरने से हिचक रहे हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने यह सच्चाई भाप ली है कि कांग्रेस ना ही सत्ता और ना ही विपक्ष में अपनी भूमिका निभा पायी है। इसलिए अब जनता कांग्रेस को दरकिनार करेगी जिस कारण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में उतरने के लिए हिचक रहे हैं तथा स्वयं चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।