उत्तराखंड सियासी हलचल -: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पार्टी बदलने की चर्चाओं को लेकर की बड़ी घोषणा

देहरादून| पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया में चल रही उस चर्चा को निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा है कि त्रिवेंद्र के साथ भाजपा के 20 विधायक मिलकर कांग्रेस के साथ सरकार बदलने की तैयारी कर रहे हैं| आज मीडिया से वार्ता के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है और कुछ लोग उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं| यह एक बड़ा षड्यंत्र है और इसमें शामिल तत्वों का पता लगाकर वह उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई करेंगे|


उन्होंने कहा कि वह भाजपा पार्टी के समर्पित सिपाही है| जिस प्रकार की खबर लगातार फैलाई जा रही है, उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है|