
देहरादून| कांग्रेस ने ब्रिटिशकाल में रखे गए लैंसडौन नाम को बदले जाने से पहले ही विरोध शुरू कर दिया है| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि r.s.s. और मुस्लिम लीग ने अंग्रेजों का साथ दिया था|
बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले| क्योंकि अंग्रेजों के समय में हमें जिसने सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई वह थे मुस्लिम लीग और आरएसएस| जिन लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया| मुस्लिम लीग खत्म हो चुकी है और अब r.s.s. को खत्म करना चाहिए|
