
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दरअसल केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एसओ और एएसओ पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही थी इस दौरान परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
पुलिस ने राजपुर और डोईवाला क्षेत्र में दो ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। इन दोनों जगहो पर परीक्षार्थियों को लीज लाइन के माध्यम से ऑनलाइन नकल कराई जा रही थी और पुलिस ने दोनों को सील कर दिया है। इसके अलावा वहां से कई आरोपित भी गिरफ्तार किए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सिर की ओर से एसओ और एएसओ पद के लिए बृहस्पतिवार को ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी। इस बीच सूचना मिली कि आईटी पार्क स्थित एक केंद्र में अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही है जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और देखा कि लीज लाइन के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही है। इस केंद्र को अंकित नाम का युवक चला रहा था इसके अलावा डोईवाला से भी नकल की जानकारी मिली और पुलिस ने इन दोनों केंद्रों को सील करके कई आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। लाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

