
उत्तराखंड राज्य में पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। आयु सीमा पूरी करने के बाद बिना पंजीकरण और बिना बीमा के सड़क पर दौड़ रही बुलेट बाइक को परिवहन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है और चालक पर ₹20000 का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दे कि चालक के पास ना ही लाइसेंस था और ना ही उसने हेलमेट पहना हुआ था और बाइक में अनाधिकृत साइलेंसर भी लगाया हुआ था।
चालक और पीछे बैठी युवती को सिटी बस से वापस भेज दिया गया है और परिवहन विभाग की ओर से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ शैलेश तिवारी के निर्देशन में देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर, राजपुर मार्ग, परेड ग्राउंड सहस्रधारा मार्ग आदि मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और इस दौरान दोपहिया पर बिना हेलमेट पहने तथा कार में सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान छः वाहन भी सीज किए गए और 80 वाहनों के चालान किए गए।

