
उत्तराखंड राज्य में देहरादून एसटीएफ की साइबर क्राइम यूनिट को बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क है देहरादून एसटीएफ साइबर क्राइम यूनिट ने निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 32 वर्षीय प्रतीक उत्तम बाफना निवासी महाराष्ट्र, 27 वर्षीय आशीष कुमार निवासी महाराष्ट्र और 31 वर्षीय मोहम्मद श्रीम निवासी महाराष्ट्र शामिल है।

