
उत्तराखंड राज्य में पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करती नजर आ रही है। पुलिस द्वारा अराजक तत्वों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है मगर पुलिस का मुख्य लक्ष्य शराब की अवैध तस्करी को रोकना है और इसके लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस अपने- अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर नशे की अवैध तस्करी को रोकने का प्रयास कर रही है। एक ऐसी ही खबर हल्द्वानी से सामने आई है जहां चोरगलिया पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक चोरगलिया बाजार में शनिवार की रात को पुलिस गश्त पर थी और मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस नंधौर के पास गई जहां एक व्यक्ति शराब बेच रहा था। पुलिस ने दबिश देकर गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया और आरोपित के पास से पुलिस ने 42 पाउच शराब बरामद की तथा आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

