Uttarakhand- इगास पर प्रधानमंत्री ने सांसद अनिल बलूनी को भेजा पत्र….… कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के लोक पर्व इगास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवम् भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को पत्र भेजा। उन्होंने कहा है कि आजादी के अमृत काल में देश पंचप्राण संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है और इन सभी संकल्पों में एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। उत्तराखंड लोक संस्कृति में इगास का पर्व का आयोजन नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा। उन्होंने कहा है कि हमारे लोक पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। इन सभी बातों के साथ उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड से बलूनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट के जरिए धन्यवाद किया है। बता दें कि बीते कई समय से बलूनी इगास का पर्व अपने गांव में मनाते हैं और प्रवासियों से वह लगातार यह अपील करते हैं कि अगर कोई भी प्रवासी किसी भी कारण से गांव ना आ पाए तो वह शहरों में भी धूमधाम से यह पर्व मनाए। अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। बलूनी के दिल्ली में इगास पर्व आयोजन की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इससे यहां के नागरिकों को भी देवभूमि की गौरवशाली संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा क्योंकि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूती देगा। राज्यसभा सदस्य बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड का लोक पर्व इगास धूमधाम से मनाया गया और इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पियूष गोयल, निर्मला सीतारमण ,उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण समेत कई लोगों ने भागीदारी की।