Uttarakhand:- प्रधानमंत्री के पहुंचने से 4 घंटे पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों को करना होगा प्रवेश……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेल शुरू होने जा रहे हैं और ऐसे में तय किया गया है कि 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों का शुभारंभ करेंगे और उनके आगमन से 4 घंटे पहले स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रवेश करना होगा ताकि उनके मार्च पास्ट में कोई बाधा ना आए। प्रधानमंत्री के सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी, शेफ डी मिशन और खेल अधिकारियों की बैठक में मार्च पास्ट संबंधित निर्देश दिए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि जीटीसीसी, शेफ डी मिशन के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उत्तराखंड राज्य में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुंचेंगे और उन्हें स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से 4 घंटे पहले पहुंचना होगा।

Advertisements

Recent Posts