Uttarakhand:-जहां है वहीं रुके यात्री…… भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा पर लगी रोक

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के चलते चार धाम यात्रा पर ब्रेक लग चुका है। भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने आज रविवार को किसी भी तरह की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। प्रदेश में मौसम लगातार बिगड़ रहा है और ऐसे में चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है।

Advertisements

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी चार धाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह फैसला तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पौड़ी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है जिसके कारण भूस्खलन का खतरा भी बढ़ चुका है। ऐसे में फिलहाल यात्रा रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं और सीएम द्वारा जिला अधिकारियो को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Recent Posts