Uttarakhand- अल्मोड़ा समेत इन जिलों में मरे हुए बुजुर्गों के खाते में जा रही है पेंशन…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में विभिन्न जिलों से लापरवाही का मामला सामने आया है। बता दे कि देहरादून अल्मोड़ा चंपावत समेत पांच जिलों में मरे हुए बुजुर्गों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन डाली जा रही है। रामनगर ब्लॉक के भनोल गांव में रहने वाली हंसी देवी छीमवाल को भी 1 साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है और पेंशन के लिए समाज कल्याण निदेशालय से हल्द्वानी के रोशन कुमार भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें आज तक पेंशन नहीं मिली इसके अलावा लापरवाही के चलते 4658 मरे हुए बुजुर्गों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन के 3.22 करोड रुपए पहुंच गए हैं। प्रदेश में 500901 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है लेकिन अल्मोड़ा, देहरादून आदि क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां मरे हुए बुजुर्गों के खाते में पेंशन जा रही है। बता दे कि बीते 8 सालों में इन जिलों के अंतर्गत स्वर्ग सिधार गए 4658 बुजुर्गों के खाते में वृद्धावस्था पेंशन की राशि जारी कर दी गई है जब इसका पता लगा तो समाज कल्याण विभाग के अधिकारी हरकत में आए और अधिकारियों ने संपर्क साधते हुए खातों में पहुंची पूरी रकम को रिकवर कराया।