

उत्तराखंड राज्य में आयोग द्वारा पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है राज्य में 27 अप्रैल से पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा और ऐसे में 11 अप्रैल से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा और मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है जिसके लिए 11 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे आयोग सचिव अशोक कुमार पांडे के अनुसार 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध के साथ पेपर की शुरुआत होगी और 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन – 5 व सामान्य अध्ययन – 6 का पेपर होगा इस तरह से पीसीएस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

