
उत्तराखंड राज्य में अब यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को एक नई सुविधा दी जाएगी। इसका लाभ ना सिर्फ यात्रियों को बल्कि परिचालकों को भी मिलेगा। बता दें कि यात्री समस्त बसों में क्यूआर कोड स्कैन कर किराए का भुगतान कर सकते हैं और कैशलेस व्यवस्था के अंतर्गत रोडवेज मुख्यालय ने यूपीआई व अन्य मोबाइल ऐप के जरिए भुगतान की व्यवस्था कर दी है। इस मामले में महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि जो भी परिचालक निर्धारित क्युआर कोड के जरिए किराया एकत्रित कर लेंगे उन्हें प्रोत्साहन भत्ता अलग से मिलेगा। बता दें कि बसों में कैशलेस भुगतान की प्रक्रिया नोटबंदी के बाद रोडवेज प्रबंधन ने शुरू कर दी थी मगर टिकट मशीन में क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए सुविधा नहीं थी लेकिन यात्री अपने मोबाइल नंबर से रोडवेज की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर किराए का भुगतान कर सकते थे। मगर अब बसों में यूपीआई और पेटीएम आदि का क्यूआर कोड स्कैन करके किराया भुगतान की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध करा दी गई हैं और यही नहीं बल्कि जो भी परिचालक कोड के जरिए एक माह में ₹100000 से अधिक किराया वसूल कर देगा उसे ₹1000 प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।

