Uttarakhand-टिहरी एक्रो फेस्टिवल के तीसरे दिन पैराग्लाइडरों ने दिखाएं हवा में करतब…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के टिहरी में आयोजित फेस्टिवल के तीसरे दिन पैराग्लाइडरों ने हवा में करतब दिखाए। बता दें कि टिहरी एक्रो फेस्टिवल के दौरान देश-विदेश के पैराग्लाइडरों ने यहां हवा में करतब दिखाते हुए लोगों को आकर्षित किया।

इस मौके पर काफी अधिक संख्या में लोगों ने पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया। पैराग्लाइडरों ने प्रतापनगर की पहाड़ियों से उड़ान भरी और टिहरी झील के ऊपर होते हुए कोटी कॉलोनी में लैंडिंग की। इस दौरान पायलटो ने सिंक्रो फ्लाइंग, विंग शूट जंप ,स्काईडाइविंग आदि कंपटीशन किए। दूसरे चरण की प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न की और प्रतियोगिता के जज फेदरी टॉय, कटि डायरेक्टर जंगीश व इवेंट डायरेक्टर तानजी टाकवे की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान इवेंट डायरेक्टर द्वारा बताया गया कि इन गतिविधियों में शामिल सिक्रों फ्लाइंग एवं विंगशूट जंप के भारत में कुछ ही पायलट है उनका उद्देश्य गतिविधि में अधिक से अधिक भारतीय पायलटो को जोड़ना है। बता दे कि आसपास क्षेत्र के लोग भी पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचे और उन्होंने पैराग्लाइडिंग देखी। यह पैराग्लाइडिंग काफी रोमांचित करने वाली थी और लोगों को इसे देखकर काफी अच्छा लगा।