
उत्तराखंड राज्य में हर वर्ष आयोजित होने वाली चार धाम यात्रा के लिए जल्दी ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने वाले हैं। बता दें कि मार्च के आखिरी हफ्ते से यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा और अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व अन्य स्थान पर पंजीकरण शुरू होगा। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी बीते शिवरात्रि के पर्व पर तय हो चुकी है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई है मगर पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा। बद्रीनाथ के कपाट 12 और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे। वहीं ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व अन्य स्थानो पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने की संभावना है।

