
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस में नाबालिग पीड़िता ने तहरीर दी है कि एक युवक ने उससे शादी का वादा करके कई बार घर पर तथा घर से बाहर होटल में शारीरिक संबंध बनाए लेकिन अब शादी की बात आई तो युवक मुकर गया और फरार हो गया है।
दरअसल नेहरू कॉलोनी थाने में एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने तहरीर दी है कि उनके घर पर उनके किराएदार भी रहते हैं तथा उनके एक किराएदार के घर में किनावा कासगंज यूपी निवासी अरुण का आना जाना था तथा बीते मार्च 2021 को उसकी किराएदार महिला ने उसे अरुण के साथ बाहर को सामान लेने भेजा था जिसके बाद अरुण ने होटल में ले जाकर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ नाजायज संबंध बनाएं और उससे शादी का वादा किया।
तथा उसके बाद भी कई बार अरुण ने नाबालिक के घर पर तथा घर से बाहर होटल में उसके साथ नाजायज संबंध बनाएं लेकिन अब जब बात शादी की आई तो वह मुकर गया तथा फरार हो गया। नाबालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है तथा पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है तथा पुलिस का कहना है, कि जल्द ही पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज करवाए जाएंगे।

