Uttarakhand- पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद करते हुए बताया प्रेरणा स्रोत

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किया। उनकी जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग के बारे में भी मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया। उनका कहना था कि उत्तराखंड को प्रथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारंभ करने वाले बडोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए एक प्रेरणादायक स्रोत है और आदर्श है।

Advertisements

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं राज्य के स्वरूप के प्रति इंद्रमणि बडोनी की सोच व दृष्टि भी स्पष्ट थी तथा वह राज्य को समृद्ध बनाना चाहते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि राज्य के समग्र विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा और स्वर्गीय बडोनी की जयंती का अवसर हमें उत्तराखंड को विकसित एवं पूरे देश में अग्रणी राज्य बनने की प्रेरणा देता है। हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। बता दे कि पने इन शब्दों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किया।