
भाजपा के 4 साल पूरे होने पर उत्तराखंड राज्य में भाजपा का विकास रथ प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचेगा विकास योजना की जानकारी लेकर यह विकास रथ हर विधानसभा तक जाएगा और 4 सालों में हासिल की गई सरकार की उपलब्धियां इस रथ की सारथी बनेगी। सरकार के 4 साल पूरे होने पर विकास योजनाओं की जानकारी लेकर यह रथ हर विधानसभा तक पहुंचेगा। कोर कमेटी की बैठक में यह भी तय किया गया कि हर विधानसभा में एक से चार तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियो का विकास रथ प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचकर विकास योजनाओं की जानकारी देगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी प्रचार यात्राओं में सम्मिलित होंगे। लोकसभा में शामिल विधानसभा के पार्टी विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेंगे और बैठक में संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्य तथा शेष कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

