Uttarakhand – अब घाट ब्लाक इस नए नाम से जाना जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

प्रदेश सरकार ने घाट ब्लाक का नाम बदलकर नंदा नगर कर दिया है| यह नामकरण हिमालय की अधिष्ठाता देवी मां नंदा के नाम पर किया गया| शुक्रवार को सचिव पंचायतीराज नीतेश झां ने इस संबंध में आदेश जारी किया| यह नया नाम एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगा| इससे पहले सरकार ने कोटद्वार नगर निगम के कलालघाटी क्षेत्र का नाम बदलकर कण्वघाटी किया था|


घाट ब्लॉक के लोग लंबे समय से क्षेत्र का नाम बदलकर अधिष्ठता मां नंदा देवी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे| जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही घोषणा की थी, जो अब पूरी हुई| अब घाट ब्लाक को नंदा नगर के नाम से जाना जाएगा| नाम परिवर्तित किए जाने के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और घाट ब्लाक के लोगों में खुशी की लहर है|