
देहरादून| राज्य में कक्षा 6 से ही स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा| मुख्य सचिव एसएस संघु ने कौशल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए स्कूलों में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने के निर्देश दिए| प्रशिक्षकों को भी नई तकनीक से रूबरू कराने को ट्रेनिंग दी जाएगी|
बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि गुणवत्तायुक्त कौशल विकास योजनाओं की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है| इसके लिए जरूरत है बच्चों की रुचि के अनुरूप कौशल विकास करने की| इसके लिए कक्षा 6 से ही बच्चों के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जाएगा| आईटीआई के प्रशिक्षक शुरुआत में अपने आसपास के स्कूलों में दौरे करें| सप्ताह में एक प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया जाए, जिससे उसके अनुरूप बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके| उन्होंने कहा कि राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में वर्तमान और भविष्य की जरूरत के अनुसार लगातार कोर्स अपडेट किए जाएं| मॉडर्न तकनीकों के प्रयोग किए जाएं प्रशिक्षक नई तकनीक से अपडेट रहें और उनको ट्रेनिंग दी जाए| नए ट्रेट्स को शामिल किया जाए| बच्चे के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए|

