
देहरादून। तहसीलों में बीते 55 दिनों से बंद पड़े दाखिल- खारिज अब शुरू होंगे। बता दे कि मुख्यमंत्री द्वारा मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद उत्तराखंड रजिस्टार कानूनगो संघ ने दाखिल- खारिज के बहिष्कार को समाप्त करने का निर्णय लिया है और अब उनके इस निर्णय से आमजन को राहत मिलेगी।
बीते लंबे समय से दाखिल- खारिज की प्रक्रिया बंद थी जो अब शुरू हो जाएगी। सदर तहसील में 8200 से अधिक दाखिल -खारिज अटके हुए हैं। सीमित संसाधन और काम का बोझ बढ़ने का हवाला देते हुए 3 जुलाई से उत्तराखंड रजिस्टार कानूनगो संघ के आवाहन पर रजिस्ट्रार कानूनगो दाखिल खारिज से संबंधित प्रक्रिया का बहिष्कार कर रहे थे। बता दें कि इस दौरान लेखपालों के स्तर से फाइल रजिस्ट्रार कानूनगो के पास पहुंच रही थी लेकिन कार्य बहिष्कार के चलते वह आगे नहीं बढ़ी और इस तरह बीते 55 दिनों से लगातार दाखिल- खारिज के चलते आमजन को काफी समस्याएं झेलना पड़ रही थी। 55 दिनों में 8200 से अधिक दाखिल- खारिज अटके हुए हैं और अब जब मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में आश्वासन दिया गया है तो रजिस्ट्रार कानूनगो संघ द्वारा बहिष्कार का निर्णय वापस लिया गया है।

