
काशीपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्षेत्र और जिला पंचायत चुनाव में अब दो से अधिक संतान वाले लोग भी चुनाव लड़ सकते हैं| इसके लिए सरकार ने कटऑफ डेट 25 जुलाई 2019 तय कर दी है| इस तारीख के बाद जिनके 2 से ज्यादा बच्चे होंगे वे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे| मेयर की तरह ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराने का अधिकार राज्यों को देने की मांग केंद्र से की गई है|
Advertisements

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक में 3538.38 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और जन समस्याएं सुनी| अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण किया गया|
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए 242 करोड़ जारी किए गए हैं|

