Uttarakhand:- बिजली ,पानी और भोजन समेत जनगणना के लिए जारी हुई 33 सवालों की अधिसूचना

25 अप्रैल से 24 मई के बीच होने वाली जनगणना को लेकर तैयारियां चल रही है ऐसे में न सिर्फ बिजली, पानी बल्कि भोजन में क्या खाते हैं जनगणना में यह बताना भी जरूरी होगा। 33 सवालों की अधिसूचना जनगणना के लिए जारी कर दी गई है जनगणना निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है और घर के फर्श, दीवार तथा छत किसकी बनी है और मकान मालिक कौन है मकान जनगणना के दौरान यह बताना भी बेहद जरूरी होगा। गृह मंत्रालय ने मकान की गणना के संबंध में 33 सवालों की सूची जारी कर दी है , सवालों में भवन नंबर ,जनगणना, मकान नंबर ,मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, दीवार में प्रयुक्त सामग्री, छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत ,परिवार क्रमांक, मुखिया का नाम और मुखिया का लिंग तथा स्वामित्व की स्थिति आदि समेत 33 सवालों की सूची जनगणना के संबंध में बनाई गई है जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply