
उत्तराखंड राज्य में 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैण विधानसभा में बजट सत्र हेतु अधिसूचना जारी हो गई है विधायकों से लगभग 520 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं और बजट सत्र की अवधि 9 से 13 मार्च सरकार द्वारा तय कर दी गई है। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना विधानसभा ने भी जारी कर दी है और गैरसैंण के भराड़ीसैण विधानसभा में यह सत्र आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण से इस सत्र की शुरुआत की जाएगी तथा सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है विधायकों ने अब तक सत्र के लिए 520 प्रश्न दे दिए हैं और सत्ता पक्ष की ओर से भी सवालों के जवाब देने की रणनीति बनाई जा रही है।

