
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अभद्र टिप्पणी की जिसके बाद भारत में यह विवाद थम नहीं रहा है। यहां तक कि उत्तराखंड राज्य में भी जगह- जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और पुतला दहन हो रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से अब अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बिलावल भुट्टो को नोटिस भेजते हुए 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है और यदि उन्होंने जवाब नहीं दिया तो बिलावल भुट्टो के विरुद्ध भारत के सर्वोच्च न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बिलावल भुट्टो को डांक के माध्यम से भेजा गया है। इससे पहले बिलावल भुट्टो के खिलाफ उत्तराखंड राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी प्रदर्शन भी किया था और सीएम धामी का कहना था कि प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी पूरे देश का अपमान है और बिलावल भुट्टो वंशवाद की परंपरा को आगे बढ़ा रहे है। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है।

