
उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में गैस संकट मंडरा रहा है और कमर्शियल सिलेंडर की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। देहरादून में गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है और ऐसे में फिलहाल सरकार ने गैस बुकिंग का समय भी 25 दिन कर दिया है जिसके चलते कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बाधित हुई है और बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। उपभोक्ताओं को ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सप्लाई में आई बाधा के कारण दून में करीब 2 दिन का बैकलॉग हो गया है। जानकारी के मुताबिक गैस एजेंटीयों को निर्देश दिए गए हैं कि कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं को ही की जाए इसके तहत शहर के अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जरूरत के संस्थानों में सेवाएं प्रभावित न हो और होटल , ढाबों तथा अन्य प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस सिलेंडर फिलहाल नहीं मिल पाएंगे जिससे कि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं और बैकलॉग खत्म होने के बाद जल्द ही सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

