
भगवान तुंगनाथ के मंदिर में शीर्ष की छतरी का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है और यह निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। बता दे कि पंच केदारों में शामिल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर की छतरी का जीर्णोद्धार कार्य बद्री- केदार मंदिर समिति ने विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ शुरू कर दिया है। यह कार्य दानदाता के सहयोग से किया जा रहा है और मंदिर के कलश को भी छतरी लगाने के लिए उतारा गया है।
बता दें कि बद्री- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर भी विचार हो रहा है। इसके लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया व जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया को पत्र लिखा गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष के अनुसार मंदिर की शीर्ष छतरी का कार्य शुरू हो गया है और कारीगरों द्वारा पहले की तरह निर्माण कार्य तथा नक्काशी देवदार की लकड़ी से की जा रही है। इस तरह छतरी निर्माण का कार्य अंतिम चरण पर है और जल्द ही तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष पर नई छतरी विराजमान होगी।

