Uttarakhand- प्रदेश में विधिवत लागू हुई नई शिक्षा नीति…… ऐसा करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में नई शिक्षा नीति को विधिवत लागू कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल वाटिका कक्षाओं के लिए प्रयोग होने वाली पुस्तकों का विमोचन भी किया और नई शिक्षा नीति की शुरुआत की। बता दें कि उत्तराखंड राज्य नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।उत्तराखंड में कुल मिलाकर 20000 से भी अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं और नई शिक्षा नीति के तहत पहले चरण में 5000 आंगनबाड़ी केंद्रों में नई शिक्षा नीति अमल में लाई जाएगी इन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नया पाठ्यक्रम भी तैयार कर दिया गया है।

Advertisements

Recent Posts