Uttarakhand:- नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या…… गठित की गई एसआईटी

उत्तराखंड राज्य में नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को मोटर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बता दे कि यह मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां नानकमत्ता बाबा की हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में हमलावर बाइक पर आए और बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और पुलिस द्वारा हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है तथा डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कर दिया है और मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है।