
उत्तराखंड राज्य के भाजपा विधायक पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया है और नगर निगम कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान भी कर दिया है। बता दे कि हाल ही में नगर निगम की ओर से सहस्त्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे और टेंडर निरस्त हो गए जिससे विधायक समर्थकों के साथ दोपहर बाद नगर निगम पहुंचे वहां पर उन्होंने काफी हंगामा किया।
सल्ट के भाजपा विधायक महेश जीना ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया क्योंकि परिचित का टेंडर निरस्त होने से वह काफी आक्रोश में थे उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली- गलौज भी की इसके बाद कार्यालय में घुसकर बदसलूकी की। विधायक के इस व्यवहार से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है और उन्होंने निगम का कामकाज ठप करते हुए आज से सफाई समेत सभी कार्य रोकने और हड़ताल की घोषणा की है। कर्मचारी ने चेतावनी दी है कि विधायक जब तक माफी नहीं मांगते तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।