Uttarakhand- राज्य में मानसून ने पकड़ी रफ्तार…. जानिए किस जिले में सबसे अधिक हुई बारिश

उत्तराखंड राज्य में मानसून के दस्तक देने के बाद खूब जमकर मेघ बरसे हैं तथा जुलाई माह के इन 10 दिनों में मानसून ने खूब रफ्तार पकड़ी हैं। बता दे कि आज तक प्रदेश में सामान्य से आठ फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई हैं और मानसून के दस्तक देने के बाद सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है बागेश्वर में पिछले 10 दिनों के अंदर सामान्य से 273 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा चमोली में सामान्य से 94, टिहरी गढ़वाल में सामान्य से 73, उत्तरकाशी में सामान्य से 59, फ़ीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है इसके अलावा पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग में भी खूब जमकर मेघ बरसे हैं। बता दें कि इस बार प्रदेश में कुल मिलाकर 143.9 एमएम बारिश हुई है सामान्य से 8 फ़ीसदी अधिक।

Advertisements

Recent Posts