Uttarakhand:- फिर सक्रिय हुआ मानसून…. राज्य में बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट…. जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में मौसम फिर बदलने जा रहा है आज भी राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल ,उधम सिंह नगर, बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आगामी 28 अगस्त तक पूरे प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया गया है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बारिश के चलते भूस्खलन से राज्य में 80 मार्ग बंद हैं जिसमें अल्मोड़ा में एक ,बागेश्वर में 9, चमोली में 13, देहरादून में पांच, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 6 ,उत्तरकाशी में तीन मार्ग बंद है और ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

Advertisements

Leave a Reply