Uttarakhand- ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़……. आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य राज्य कर्णप्रयाग से किशोरियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बता दें कि कर्णप्रयाग में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल इस मामले को लेकर थाने में जमकर हंगामा हुआ। बताया गया कि दो नाबालिग छात्राओं को आदिल नाम का आरोपित युवक काफी दिन से परेशान कर रहा था। जब भी दोनों किशोरियों ट्यूशन पढ़ने आती- जाती थी तब यह उन्हें परेशान करता था और किशोरियों से छेड़छाड़ भी करता था। जिसके बाद इस घटना की सूचना किशोरियों द्वारा स्वजनों को दी गई और थाने में स्थानीय निवासियों ने इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदिल की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और 23 वर्षीय आदिल को थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली के मेन बाजार से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह युवक दोनों किशोरियों को परेशान करता था। जब भी वह ट्यूशन के लिए आती- जाती थी उनके साथ यह छेड़छाड़ करता था। इस मामले को लेकर किशोरियों के स्वजन और स्थानीय लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया और जनविरोध को देखते हुए पुलिस ने आरोपित आदिल को गिरफ्तार कर लिया है।