
देहरादून| उत्तराखंड में भी अब उत्तर प्रदेश की तरह मदरसों का आधुनिकीकरण होगा| सरकारी स्कूलों की तरह ही इसमें भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित होंगी| सीएम धामी ने इसके संकेत दिए| पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे|
वर्तमान में राज्य में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं| बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है ताकि वहां पढ़ने वाली बबच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें| अब सीएम धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं| उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जताई जा रही है|
