Uttarakhand:- घर के अंदर सो रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां…… और फिर….

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर घर के अंदर सो रहे ग्रामीण परिवार पर बदमाशों ने बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर बदमाश वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हुई है और सीसीटीवी के आधार पर ही बदमाशों को पहचानने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisements

लक्सर शहर के ढाढेकी गांव में कार से आए बदमाशों ने ग्रामीण के घर पर फायरिंग की और पुलिस का कहना है कि यह मामला ग्रामीण के बेटे की किसी से रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है। कोतवाली ढाढेकी गांव निवासी चंद्र किरण पुत्र छतर सिंह इकबालपुर चीनी मिल में काम करते हैं और वह रात को ड्यूटी पर थे तथा उनकी मां समेत पूरा परिवार घर पर था शुक्रवार की सुबह 4:15 बजे उनके घर के बाहर पहुंचे दो लोग कार से नीचे उतरे तथा मकान के मेन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली लोहे का दरवाजा पार करके भीतर दीवार पर लगी और दूसरे दरवाजे से टकराकर वहीं गिर गई। इस मामले में पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है।