Uttarakhand- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1305 लाभार्थियों को सौपे आवास के प्रपत्र

उत्तराखंड राज्य में आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर जिलों के 1305 लाभार्थियों को आवास के प्रपत्र सौंप दिए हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास प्रदान करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और बीते सोमवार को विधानसभा भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लाभार्थियों को आवास प्रपत्र सौंपे। इसके साथ उनका कहना था कि लाभार्थियों को सभी आवास अगले साल दिसंबर से पहले तैयार कर हस्तांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है और केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद आवास विभाग राज्य में 20 परियोजनाओं में 15960 आवास बनने जा रहे हैं।

Advertisements

बता दें कि मसूरी और देहरादून विकास प्राधिकरण के तहत 464 आवास निर्मित कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आवास विकास परिषद की परियोजनाओं में वर्ष 2017-18 के उपरांत केन्द्र द्वारा स्वीकृति दी गई थी और कुछ दिक्कतों के चलते इनमें निर्माण कार्य मार्च 2022 के बाद शुरू हुआ तथा परिषद की परियोजनाओं के अंतर्गत ही लाभार्थियों को विधानसभा भवन में बीते सोमवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आवास के प्रपत्र प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।