
देहरादून| विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान गैरसैंण में मंत्रियों-विधायकों, अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं मिलेंगे|
Advertisements

इसके अलावा विधानसभा में प्रवेश के लिए मंत्री के दो और विधायक के एक आगंतुक ही मान्य होंगे|
सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मचारियों को भी बिना प्रवेशपत्र वाहन भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी|
बताते चलें कि 13 मार्च से शुरू होने वाली पांचवीं विधानसभा के बजट सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक ली| इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए|

