
उत्तराखंड राज्य में अक्सर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। बता दे कि एक ऐसी घटना फिर से सामने आई है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरि जा रहा मैक्स वाहन ओवरटेक करने के चलते सड़क पर पलट गया जिसके चलते 18 श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। बता दें कि 9 घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है और इससे यात्रियों में काफी कोहराम मच गया।
चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और सभी श्रद्धालु यूपी के कासगंज जिले से आए हैं और आज मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पिथौरागढ़ हाईवे पर ककरानी गेट तड़ागी पेट्रोल पंप के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को बाहर निकाला तथा एसएसआई बीएस बिष्ट भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा तथा मैक्स को और बस को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी को भी जान की हानि नहीं हुई लेकिन नौ यात्री इस हादसे में घायल हो गए।

