Uttarakhand- भूस्खलन में दबी कई गाड़ियां……… 4 माह के बच्चे समेत 3 की मौत

उत्तराखंड राज्य में बीते कई समय से बारिश के कारण भारी भूस्खलन हो रहा है। बता दें कि एक ऐसी खबर नई टिहरी से सामने आई है यहां चंबा थाना के पास भारी भूस्खलन होने के कारण एक कार में बैठी दो महिलाएं और एक बच्चे ने अपनी जान गवा दी है। उनकी मौत मालबा आने के कारण हो चुकी है। भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग 10 वाहन भी दब गए। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। बता दें कि अचानक से दोपहर को चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड के ऊपर से पहाड़ आ गिरा और इस मलबे में लगभग 10 वाहन दब गए।

Advertisements

इसी दौरान मलबे के नीचे सुमन खंडूरी की कार भी दब गई जिसमें सुमन की पत्नी पूनम ,सुमन की दीदी सरस्वती और सुमन के 4 महीने का बच्चा बैठा था। मलबा हटाने के बाद इनके शव बरामद हुए हैं। वहीं भूस्खलन के बाद रोड भी बंद हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया।