Uttarakhand:- लगातार दूसरी बार महेंद्र भट्ट ने संभाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

उत्तराखंड राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान लगातार दूसरी बार महेंद्र भट्ट द्वारा थाम ली गई है। उन्हें एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है और वह भाजपा के दसवें प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट द्वारा ही नामांकन किया गया था और कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव भी रखा था। नामांकन में उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बड़े-बड़े नेता मौजूद रहे। उनके नामांकन पत्र पर 10 अलग-अलग प्रस्तावकों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि नेताओं का नाम शामिल है और आज प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनके नाम की घोषणा हो चुकी है।

Leave a Reply