
उत्तराखंड राज्य में मदरसा बोर्ड खत्म होने जा रहा है जिसके बदले सरकार द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है और इसके अध्यक्ष प्रोफेसर गांधी को बनाया गया है। सरकार जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड खत्म करने जा रही है और आने वाली नई व्यवस्था में उत्तराखंड में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन होगा जो कि अल्पसंख्यक बच्चों के लिए सिलेबस तैयार करेगा और सभी अल्पसंख्यक संस्थाएं उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता लेंगी। विशेष सचिव डॉक्टर पराग मधुकर धकाते के अनुसार सरकार मदरसा बोर्ड खत्म कर रही है और शासन ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण में प्रोफेसर सुरजीत सिंह गांधी को अध्यक्ष, प्रोफेसर राकेश जैन, डॉक्टर सैयद अली हमीद ,प्रोफेसर पेमा तेनजिन आदि को सदस्य नामित किया है।

