Uttarakhand- शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्रग्रहण…. सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

इस बार 28 अक्टूबर को यानी कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। बता दे कि सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व है और आज 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण काल में भोजन तथा देव विग्रह स्पर्श और पूजा आदि वर्जित होते हैं। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट भी सूतक काल के शुरू होने से पहले ही बंद कर दिए जाते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट शाम 4:00 बजे बंद हो जाएंगे।

Advertisements

इसकी जानकारी श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय द्वारा दी गई है। बता दे कि चंद्र ग्रहण का काल 28 अक्टूबर को रात्रि 1:04 है इसलिए 9 घंटे पहले सूतक काल की शुरू होने के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4:05 से लग जाएगा इसके बाद मंदिर में प्रवेश ,भोजन आदि वर्जित है और गर्भवती महिलाएं पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप इस दौरान लगा ले या फिर कुषा रख ले।