उत्तराखंड :- तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों और समस्त 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के ऊपर बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अभी तक के किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत परिचर्चा की।

Advertisements


वहीं बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि हर साल 8 अगस्त को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार की आवेदन तिथि जो कि पूर्व में 12 जुलाई तक थी उसे बढ़ाकर 17 जुलाई किया गया है। मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुस्कार के आवेदन की जो तिथि पूर्व में निर्गत थी तो ऐसे में अभी तक कुछ जनपदों से आवेदन प्रपत्र प्राप्त नही हो पाए हैं| ऐसे में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है ताकि कोई योजना से वंचित न रह पाए।


राज्य में सभी जनपदों में स्थापित किये जाने वाले कामकाजी छात्रावास के बारे में उन्होंने कहा कि इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। कहा कि जल्द ही राज्य में कामकाजी छात्रावासों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा जिसका लाभ हमारी बहनों को मिलेगा। साथ ही कहा कि आज की बैठक में कितनी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में समायोजित किया गया,किराये के भवन में चल रहे भवनों की शिफ्टिंग,मोबाइल रिचार्ज की स्थिति,आंगनबाड़ी भवनों के भवन किराया ,आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी गैस की उपलब्धता, जनपदों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। वही अभी तक सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की धनराशि पहुंच चुकी है और उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो के फ़ोन का रिचार्ज भी कर दिया है।

Recent Posts